BIGGEST LIBRARIES IN THE WORLD OR विश्व के सबसे बड़े पुस्तकालय

 

BIGGEST LIBRARIES IN THE WORLD

                   विश्व में किताबें पढ़ने वालों की कमी नहीं है। हालांकि वर्तमान समय में लोग मोबाइल और कंप्यूटर को ज्यादा महत्त्व देने लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो किताबों को ही ज्यादा पसंद करते हैं।

                   प्राचीन काल से ही पुस्तकालय मानव सभ्यताओं ने ज्ञान-विज्ञान के प्रकाश को उज्जवल किया है। पुस्तक का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पुस्तक मानव की सबसे बड़ी टीचर है।

                    इस आर्टिकल में हम बात करेंगे World's Biggest Libraries के विषय में ! 


1. Library Of Congress 

                  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का राष्ट्रीय पुस्तकालय और दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय "Library Of Congress" है।


               “लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस” अमेरिका का वाशिंगटन में है  इसकी स्थापना 24 अप्रैल,1800 में की गई थी। यह पुस्तकालय करीब 240 साल पुराना है।पुस्तकालय में करीब 470 भाषाओं की किताबें मौजूद हैं 
              यह पुस्तकालय अपनी सुंदर वास्तुकला एवं पुस्तकों के संग्रहण के लिए मशहूर माना जाता है।इस लाइब्रेरी में 3000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। पुस्तकालय में  सबसे दुर्लभ पुस्तकों का सबसे बड़ा संग्रह है पुस्तकालय में 173 मिलियन से अधिक वस्तुओं का संग्रह है 

02. British Library 

             लंदन में स्थित "British Library" विश्व के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है। British Library is  second biggest library IN THE WORLD.

                  ब्रिटिश लाइब्रेरी का संग्रह न केवल बड़ा है, बल्कि इसका वास्तविक भवन भी काफी प्रभावशाली है।ब्रिटिश लाइब्रेरी की स्थापना1973 में की गई थी।यह 1753 से ब्रिटिश संग्रहालय का एक हिस्सा था। इसे संग्रहालय से अलग करने के बाद पुस्तकालय अपने मूल रूप में 1973 में शुरू हुआ।

                यहा प्रति वर्ष लगभग1.76 मिलियन आगन्तुकों की संख्या पुस्तकालय में आती है। यहा 
170 मिलियन से अधिक वस्तुओं का संग्रह है। यह  दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुस्तकालय है
 ब्रिटिश लाइब्रेरी में लगभग 2000  लोग काम करते हैं।

03. New York Public Library 

                  New York Public Library संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है।

               न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी की 92 शाखाएं न्यूयॉर्क, मैनहट्टन, स्टेटन द्वीप समूह और ब्रोंक्स में स्थित है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। New York Public Library की स्थापना 1911 में की गई थी
न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी का संग्रह ब्रिटिश लाइब्रेरी और लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस की तुलना में काफी छोटा है,   न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में लगभग आठ गुना अधिक आगंतुक आते हैं  लगभग 18 मिलियन लोग न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में सालाना आते हैं।यहा 55  मिलियन  वस्तुओं का संग्रह है।

04. Library And Archives Canada 

          Library And Archives Canada को 1872 में 'द डोमिनियन आर्काइव्स' के रूप में स्थापित किया गया था। कनाडा के राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपने कार्यों को 2004 में कनाडा के राष्ट्रीय पुस्तकालय के साथ मिलाकर पुस्तकालय और अभिलेखागार (एलएसी) बनाया।

        यह कनाडा के इतिहास और जरूरी दस्तावेजों का संरक्षण करती है। पुस्तकालय के मौजूद सारी सामग्री जनता के लिए उपलब्ध हैं। इसका मुख्यालय Ottawa, Canada में स्थित है। यहा 54 मिलियन
वस्तुओं का संग्रह है 1.5 मिलियन लोग Library And Archives Canada में सालाना आते हैं पुस्तकालय देश की  सरकार के अधीन संचालित होता है।

04. Shanghai Library 

         'शंघाई लाइब्रेरी' ईस्ट दुनिया की सबसे बड़ी नई पुस्तकालयों में से एक है। शंघाई लाइब्रेरी  चाइना की सबसे बड़ी लाइब्रेरी के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है। यह चीन का सबसे बड़ा सार्वजानिक पुस्तकालय है 


           Shanghai Library की स्थापना 1996 में की गई थी शंघाई लाइब्रेरी, जिसमें शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजिकल इंफॉर्मेशन भी है यहा लगभग50 मिलियन वस्तुओं का संग्रह है। शंघाई लाइब्रेरी में चीनी, अंग्रेजी और जापानी में इंटरफेस के साथ एक डिजिटल व्यक्तिगत सेवा प्रणाली भी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.