दुनिया में बहुत सारे बांध बनाए गए हैं। बांध बनाने के कई फायदे होते हैं। इनको बाढ़ को रोकने और बिजली पैदा करने आदि कई कामों के लिए बनाया जाता है।लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े बांध (Dam) के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस बांध (Dam) से इतनी बिजली पैदा हो रही है, जिससे कई छोटे देशों को रोशन किया जा सकता है। इस विशालकाय बांध को बनाने में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत आई है। इसे बनाने में 18 साल का समय लग गया था।
LARGEST DAM IN THE WORLD (दुनिया का सबसे बड़ा बांध ) 'थ्री गोर्जेस डैम' (Three Gorges Dam) है। ये बांध चीन में स्थित है।
1. यह बांध 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध है। यह बांध चीन के हुबेई प्रांत में यांग्जी नदी पर बना हुआ है, जिसे दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी माना जाता है और जिसकी लंबाई छह हजार किलोमीटर से भी अधिक है।
2. Three Gorges Dam को बनाने में ढाई लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत आई है। इसे बनाने में कुल 18 साल का लंबा समय लगा है। इसके निर्माण का काम साल 1994 में शुरू हुआ था और 2012
में यह बनकर तैयार हो गया था।
3. Three Gorges Dam बनाने में चार लाख 63 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसमें
22,400 मेगावाट ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता है, यानी बिजली के उत्पादन में इसका कोई जवाब नहीं है।
जिससे
कई छोटे देशों को रोशन किया जा सकता है।