TOP 05 BIGGEST COMPANIES IN INDIA 2023 OR भारत में 05 सबसे बड़ी कंपनियां


TOP 05 BIGGEST COMPANIES IN INDIA
 TOP 05 BIGGEST COMPANIES IN INDIA
            

                            भारत एक बहुत विशाल देश है ।क्षेत्रफल के आधार पर भारत विश्व में सातवां स्थान में है।जनसंख्या के आधार से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है । भारत की अर्थव्यवस्था विश्व  की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत देश में कई  बड़ी कंपनिया है किसी देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत बनाने में उस देश की कंपनियों का बहुत योगदान होता है। आज भारत देश आर्थिक रूप से काफी मजबूत बन गया हैं।

                      भारत में कई ऐसी कंपनिया है जो केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशो में अपना व्यापार जमाये हुए है कोई भी कंपनी बड़ी तब होती है। जब वो लोगों का विश्वास जीतती है और अपने प्रॉडक्ट, और सर्विस को अपने ही देश में नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी अपने प्रॉडक्ट को सेल करती है। तभी एक अच्छी कंपनी बड़ी बनती है


                     आएये जानते है  इंडिया की की टॉप 05 बड़ी कंपनीयो के विषय में


01. RELIANCE INDUSTRIES

                      रिलायंस इंडस्ट्री को आज कौन नहीं जनता है । भारत की सबसे बड़ी कंपनी  रिलायंस इंडस्ट्री  है, जिसकी स्थापना 1966 में मुकेश अंबानी जी के पिता धीरूभाई अंबानी जी द्वारा की गई थी।रिलायंस इंडस्ट्री कई सेक्टरों में अपना व्यापार फैलाये हुए है रिलायंस कंपनी पुरे भारत में ऊर्जा, कपडा, प्राकृतिक संसाधन, पेट्रो केमिकल और दूरसंचार के क्षेत्र में कारोबार करती है।इस कंपनी मुख्यायल मुंबई में स्थित है और इसकी कंपनी का मार्किट कैप लगभग 16.68 trillion रूपये है।


02. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

                   इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है। टाटा कंसल्टेंसी कंपनी Information Technology Service में काम करती है।जो एक मल्टीनेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है।टाटा कंसल्टेंसी के कई देशों में कार्यालय है जिनमे हजारो कर्मचारी कार्य करते है।वर्तमान में इसके चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन और इसके सीईओ राजेश गोपीनाथन है और इसकी कंपनी का मार्किट कैप लगभग 11.76 trillion रूपये है।


03. HDFC Bank (हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉपोरेशन)

                      किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बैंको की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी HDFC बैंक है।एचडीएफसी बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जिसकी स्थापना 1994 में की गई थी।HDFC BANK एक BANKING और Financial Services कंपनी है। एचडीएफसी बैंक सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक हैऔर इसकी कंपनी का मार्किट कैप लगभग 8.89 trillion रूपये है।


04. Infosys ( इंफोसिस ) 

                    Infosys कंपनी भारत के IT क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। यह एक वैश्विक प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है जो व्यापार परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएँ प्रदान करती है इंडिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी  Infosys है। इंफोसिस को 1981 में एन आर नारायण मूर्ति और उसके पांच साथी को फाउंडर के द्वारा शुरू किया गया। देश की कामयाबी में इंफोसिस का बहुत बड़ा हाथ है इंफोसिस कंपनी अब बहुत सारे लोगों को रोजगार देने में बहुत बड़ा योगदान कर रहे हैं।इसकी कंपनी का मार्किट कैप लगभग 6.08 trillion रूपये है।


05. HUL ( हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड)  

                       HUL भारत की पाँचवी सबसे बड़ी कंपनी है। यह कम्पनी ब्यूटी प्रोडक्ट, फ़ूड प्रोडक्ट और केयर प्रोडक्ट जैसे कई प्रोडक्टस बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1933 में हुई थी। हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड एक इंग्लैंड की कंपनी यूनीलीवर का एक भाग है, जो भारत में व्यापार करने के लिए यूनीलीवर ने भारत में पंजीकृत कराया। इसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में हैं। इस कंपनी के कई ब्रांड है जो Soap, Detergent, Shampoo, Toothpaste, Deodorant etc. से जुड़े Products बनाते हैं।जैसे लक्स, डव, फेयर एंड लवली आदि। इसकी कंपनी का मार्किट कैप लगभग 6.07 trillion रूपये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.